ट्री गार्ड से टकराई अनियंत्रित बाइक, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर-शाहपुर मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कस्बा वार्ड नंबर 7 कल्लीबहरा निवासी जुम्मन शाह (60) पुत्र स्व. सफीक मोहम्मद महुली से दुद्धी की ओर बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान कनहर पुल से पहले नए बैरियर के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्री गार्ड से जा टकराई। हादसा इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए तथा तत्काल डायल 112 पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। सीएचसी में तैनात डॉ. वरुणा निधि ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.