- रिपोर्ट : मंजय वर्मा
मीरजापुर। थाना जिगना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 को एक युवती ने थाना जिगना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी फोटो एवं वीडियो वायरल कर दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना जिगना में मुकदमा संख्या 111/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में 12 जून 2026 को थाना जिगना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी नागेन्द्र कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी बिहसड़ा खुर्द, थाना जिगना, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस तथा 66E आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
