सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस और विपक्षी दलों में आपसी मतभेद और खींचतान चल रही

Ellenabad, September 12( एम पी भार्गव ): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रिक्स की मेजबानी भारत द्वारा किया जाना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और पूरे विश्व में भारत के नेतृत्व की सराहना हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में 13 शिकायतों का निपटान किया गया है।

एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों से झूठे वादे किए, पंजाब में भी कांग्रेस के शासन के बाद लोगों ने बदलाव का निर्णय लिया। अब आम आदमी पार्टी के शासन को लेकर भी लोगों में असंतोष है तथा नशे जैसे गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है और आने वाले समय में वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों में आपसी मतभेद और खींचतान चल रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.