तेज आंधी -तूफान से खेतों में लगे सोलर पैनल, बिजली पोल, ट्रांसफार्मर उखड़ कर दूर उड़े , वन विभाग का लाखों रुपए का नुकसान
ऐलनाबाद, 12 जून (एम पी भार्गव) मौसम विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित मौसम के बारे में दी गई जानकारी व ऑरेंज अलर्ट के चलते जारी सूचना के अनुकूल बृहस्पतिवार 11 जून रात्रि के समय आए तेज आंधी- तूफान के चलते गांव मिठनपुरा व कर्मशाना के बीच लगभग 2 किलोमीटर लंबे क्षेत्रफल से होकर गुजरने वाला तेज तूफान के चलते किसानों के खेतों में लगे सोलर पैनल,बिजली के ट्रांसफार्मर,बिजली के पोल तारों सहित सड़क पर बिछ गए। वही सोलर पैनल की प्लेटों के टुकड़े टुकड़े हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सुभाष सहारण निवासी मिठनपुरा के खेत में लगे सोलर पैनल तेज आंधी तूफान के चलते सोलर प्लेट उखड़ कर कई किला दूर जाकर गिरी जिस कारण सोलर पैनल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। वही बातचीत के दौरान युवा किसान कुलदीप मुंदलिया , विनोद सहारण,सुभाष सहारण शाहिद अन्य किसानों ने बातचीत के दौरान बताया कि देर रात आए तेज आंधी तूफान के चलते इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान सोलर पैनल खेतों में लगी प्लेटों का हुआ है लगभग सोलर पैनल प्लेट तेज आंधी के चलते 100% क्षतिग्रस्त हो गई।
वही मिठनपुरा व कर्मशाना राजस्थान को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बनवारी लाल बगड़िया की ढाणी के आस-पास लगभग 2 किलोमीटर लंबे दायरे में तकरीबन आधा दर्जन बड़े-बड़े क़ीकर के पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर आ गिरे। जिस कारण इस रोड पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित रहा हालांकि हर रोज की भांति सिरसा से वाया ऐलनाबाद रावतसर को जाने वाली हरियाणा रोडवेज परिवहन विभाग की बस भी सिरसा से ऐलनाबाद वाया राजस्थान के गांव शयोदानपुरा,ढाणी लाल खाँ, देईदास से होते हुए रावतसर पँहुची। जबकि मिठनपुरा के यात्रियों को इस रूट से संबंधित जानकारी पूर्व में ही गांव के व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा दी गई थी ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो।
