गाजियाबाद में जिमों के रजिस्ट्रेशन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश का अयोध्या के साधु-संतों ने स्वागत किया है। संतों ने इसे सुरक्षा और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे जिम संचालन पर निगरानी बढ़ेगी और अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा।
धर्मांतरण पर रोक और महिला सुरक्षा पर जोर
महंत सीताराम दास ने कहा कि सभी जिम और जिम प्रशिक्षकों का सत्यापन होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कुछ स्थानों पर धर्मांतरण जैसी गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। उन्होंने महिलाओं के लिए महिला प्रशिक्षकों की व्यवस्था की भी मांग की और अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद जिलाधिकारी की जिम संचालकों को सख्त चेतावनी, सुरक्षा मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
देशभर में लागू हो ऐसी व्यवस्था: संत समाज
महंत राजूदास और संत वरुण दास महाराज ने कहा कि जिमों के पंजीकरण और प्रशिक्षकों के सत्यापन की व्यवस्था पूरे देश में लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों की पहचान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए और किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं महंत हरिदास ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षकों की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई।
