बिल्ला के बल्ले का तूफान, शानदार जीत के साथ अगले दौर में पहुंची टीम

  • रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में आयोजित राजा बरियार शाह क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में तुर्रा पिपरी ने रेणुकूट को मात्र 25 रन पर समेट दिया। पिपरी की ओर से प्रशांत ने 10 रन देकर 5 विकेट, बिपुल ने 2 रन देकर 3 विकेट और शुभम ने 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 26 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पिपरी ने सिर्फ 7 गेंदों में 9 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। रंजीत ने 6 रन बनाए, जबकि सुमित ने लगातार तीन छक्के लगाकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए प्रशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में शिवाजी तालाब दुद्धी ने तुर्रा पिपरी को 24 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी तालाब दुद्धी ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाए, जिसमें बिल्ला ने मात्र 14 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में पिपरी की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए बिल्ला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में सतेश कुमार और हिमांशु गोस्वामी ने अंपायर, आर्यन कन्नौजिया ने स्कोरर तथा विकार कुमार ने आंखों देखा हाल सुनाने की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान राजकपूर कन्नौजिया, अंकित कुमार, दीपक कुमार, हरेंद्र कुमार, इरसाद अली, मनीष कुमार और अभिरंजन कुमार कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी देर रात तक मैदान में मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.