एक सप्ताह के दौरे पर भारत आएंगे फिजी के उप-प्रधानमंत्री, भगवान राम के करेंगे दर्शन

दिल्ली: फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद एक हफ्ते की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वे रविवार को यहां आएंगे और वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिजी के उप प्रधान मंत्री रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। उनकी यात्रा चार से दस फरवरी तक चलेगी और 11 फरवरी को वह अपने देश लौट जाएंगे।
प्रसाद एक सप्ताह के दौरे पर नई दिल्ली आएंगे। रविवार शाम 21.35 बजे वे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वह 11 फरवरी को यहां से फिजी के लिए रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वे अयोध्या के राम मंदिर भी जाएंगे, जहां वे विधि-विधान से भगवान राम की पूजा करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रसाद पहले विदेशी नेता होंगे, जो अयोध्या का दौरा करेंगे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.