सिटी मजिस्ट्रेट,औषधि निरीक्षक ने गंज थाना क्षेत्र पीला तलाब फाइन मेडिकल पर मारा छापा

रामपुर। जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा नकली, अधोमानक, नशीली दवाओं एवं प्रतिबंधित दवाइयों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
रामपुर शहर में स्थित पीला तालाब पर सिटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में फाइन मेडिकल स्टोर एवं लकी फार्मा थाना गंज रामपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय एच-1 रजिस्टर, क्रय विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया एवं लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन संतोषजनक नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद मंडल को प्रेषित किया जा रहा है एवं चार संदिग्ध नमूने लिए गए, जो राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.