रामपुर गोलीकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर। सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुराग सिंह ने बताया कि बीते दिन सिविल लाइन्स क्षेत्र में राम रहीम पुल पर बाइक सवार एक युवक के सिर में गोली मार दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मिलने पर घेराबंदी की गई। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.