फरीदाबाद के लिए तीन सेवाएं की सौगात मिली है इससे जनता को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 100 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य सेवाओं के ऑनलाइन उद्घाटन पर दी अपनी प्रतिक्रियाएं है l
- रिपोर्ट- विनोद मित्तल
फरीदाबाद – स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा एवं चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हरियाणा द्वारा 100 करोड़ से अधिक विभिन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन माध्यम द्वारा विभिन्न जिलों में किया गया l इस अवसर पर फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में आज आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे वही उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें और मुख्यमंत्री का स्क्रीन पर लाइव संबोधन सुना l आपको बता दें इन स्वास्थ्य सेवाओ मैं विभिन्न संस्थाओं ने सीआरएस फंड के माध्यम से अपना अतुलनीय योगदान हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को समृद्धि चिन्ह देकर भी सम्मानित किया ल
पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज फरीदाबाद के लिए तीन सेवाएं की सौगात मिली है जिसमें डायलिसिस सेवा, स्वस्थ नारी सशक्त भारत क्लिनिक और अमृत फार्मेसी शामिल है उन्होंने कहा कि यह तीनों सेवाएं जन सेवा, संवेदनशील शासन और समावेशी विकास के उत्कृष्ट उदाहरण हैl उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है इसलिए 2024 से लेकर अब तक महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं शुरू की वहीं उन्होंने कहा की नई स्वस्थ होगी तो परिवार सशक्त होगा और यदि परिवार सशक्त होगा तो देश सशक्त होगा l, उन्होंने कहा कि अब तक देश में 7 करोड़ 29 लाख महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ मिल चुका है
वहीं उन्होंने कहा कि हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में आज से 15 बेड पर डायलिसिस सेवा शुरू हो गई है इससे आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ होने वाला है और किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को महंगे इलाज से मुक्ति मिलेगी , इससे हरियाणा के लोगों और खासकर महिलाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत लाभ होने वाला है l
कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय राज्य मंत्री
गुटबाजी के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बीजेपी एक है और इसमें कोई गुटबाजी नहीं है क्योंकि हमारी सरकार है और संगठन भी हमारा है वही फरीदाबाद भी हमारा है तथा नगर निगम भी हमारा है l अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस फैसले की सभी ने प्रशंसा की है वहीं उन्होंने कहा कि विपक्ष हताश है और यह लोग जनता के पीटे हुए लोग हैं और जनता इन्हें भाग भागकर इनका इलाज कर रही है l
फरीदाबाद में अभी तक डिप्टी मेयर और सीधे डिप्टी मेयर नहीं वन पाने के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इसके बावजूद नगर निगम बढ़िया चल रहा है और इसके बावजूद उन्होंने कहा कि मैं दावे से कहता हूं कि कोई भी विकास कार्य शहर में प्रभावित नहीं हो रहे और तेज गति से विकास हो रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव जल्दी हो जाएंगे l नगर निगम में भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियो के लिए कोई जगह नहीं है जबकि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार को दबाया जाता था और भ्रष्टाचारियो को बचाया जाता था लेकिन भाजपा शासन में भ्रष्टाचारियो को पकड़ा जाता है और उन्हें सजा दी जाती है l जब उनसे फरीदाबाद के पूर्व कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार आरोपो पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले नीरज शर्मा अपने गिरेबान में झांके जब वह विधायक थे और उनके पिताजी मंत्री थे इसलिए आप लोग मेरा मुंह मत खुलवाएं l
