- रिपोर्ट: जीतेन्द्र ठाकुर
गाजियाबाद : मोदीनगर में साउथ मेट्रो स्टेशन के नीचे स्थित एक बुलेट सर्विस सेंटर पर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे राजेश जाटव, जो बुलेट बाइक सर्विसिंग का कार्य करते हैं, उनके सेंटर पर कुछ युवकों द्वारा हंगामा और पथराव किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी युवक पल्सर बाइक की सर्विस कराने पहुंचे थे, लेकिन दुकान पर केवल बुलेट बाइक की सर्विस होने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल की विधानसभा प्रभारी सपना अग्रवाल, नीरज शर्मा और हिंदू जागरण मंच के पंकज कंसल मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने शासन-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
