Zee 24 Taas Maharashtra Gaurav Awards: ‘राजा शिवाजी’ के लिए रितेश देशमुख को मिला सम्मान, अवॉर्ड लेते हुए हुए भावुक

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख को Zee 24 Taas Maharashtra Gaurav Awards में विशेष सम्मान दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी Maharaj के दमदार किरदार के लिए मिला। यह सम्मान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समारोह के दौरान प्रदान किया।

अवॉर्ड मिलने के बाद सोशल मीडिया पर छाए रितेश

अवॉर्ड समारोह के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस खास पल को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया।

पुरस्कार मिलने के बाद रितेश देशमुख की स्पीच ने भी लोगों का ध्यान खींचा। कई फैंस ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने केवल अभिनय नहीं किया, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को पूरी ईमानदारी और गहराई से निभाया।

‘राजा शिवाजी’ रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट

रितेश देशमुख पहले भी बता चुके हैं कि ‘राजा शिवाजी’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक दशक पुराना सपना है। इस फिल्म को बनाने में उन्होंने लंबे समय तक रिसर्च और तैयारी की।

उनके मुताबिक, यह प्रोजेक्ट उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण कामों में से एक रहा है।

अलग तरह के किरदार से जीता दर्शकों का दिल

कॉमेडी और हल्के-फुल्के किरदारों के लिए पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख ने पिछले कुछ सालों में कई अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। ‘राजा शिवाजी’ में उनके गंभीर और ऐतिहासिक किरदार को दर्शकों और आलोचकों दोनों से सराहना मिली है।

फिल्म की खास बातें:

  • रिलीज हुई: 1 मई 2026
  • 100 करोड़ क्लब में बनाई जगह
  • मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित कहानी
  • फिल्म को रितेश देशमुख ने लिखा और डायरेक्ट किया

फिल्म में दिखी सितारों की लंबी फौज

‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के अलावा कई चर्चित कलाकार नजर आए हैं, जिनमें:

  • संजय दत्त
  • अभिषेक बच्चन
  • महेश मांजरेकर
  • सचिन खेडेकर
  • भाग्यश्री
  • फरदीन खान
  • जितेंद्र जोशी
  • अमोले गुप्ते
  • जेनेलिया देशमुख

फिल्म बनाते समय सामने आई थी बड़ी चुनौती

रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म बनाते समय सबसे बड़ा सवाल यह था कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के किस अध्याय को दर्शकों के सामने लाया जाए, क्योंकि उनके जीवन में कई महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक घटनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि टीम ने कहानी की शुरुआत इस सोच के साथ की कि शिवाजी महाराज का जन्म उस दौर में और उसी स्थान पर क्यों हुआ, और इसी विचार को फिल्म की आधारशिला बनाया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.