- रिपोर्ट- पंकज झा
वाराणसी में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने अजय राय को “दो कौड़ी वाला प्रदेश अध्यक्ष” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने के बाद अब वह कार्रवाई के डर से अपने बयान से पीछे हट रहे हैं।मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया, लेकिन विवाद बढ़ने और कार्रवाई की आशंका के बाद अजय राय अब इसे “एआई जनरेटेड वीडियो” बता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय राय अब “थूक कर चाटने” का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले में निश्चित रूप से कार्रवाई होगी और कानून अपना काम करेगा। मंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और ऐसे बयान लोकतांत्रिक राजनीति के लिए उचित नहीं हैं।वहीं पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर मंत्री अनिल राजभर ने केंद्र सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत ने सबसे बाद में पेट्रोलियम मूल्यों में वृद्धि की है। उनका दावा था कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कीमतों में बढ़ोतरी बेहद मामूली रही है और सरकार लगातार आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है।
