Mohammad Shoaib UP Under-23 Team: युवा गेंदबाज मोहम्मद शोयैब का सपना हुआ साकार, आगामी यूपी अंडर 23 टीम के लिए चयन हुआ/

Mohammad Shoaib UP Under-23 Team: मुरादाबाद जिले के उभरते हुए युवा क्रिकेटर मोहम्मद शोयैब ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार गेंदबाजी के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शोएब ने अपनी शुरुआती क्रिकेट कोचिंग MD अनवर से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने मिर्ज़ा दानिश आलम के मार्गदर्शन में अपने क्रिकेट कौशल को निखारा। उनका चयन आगामी यूपी अंडर 23 की टीम में हुआ है। यूपी ने हाल के वर्षों में स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए ट्रायल और स्काउटिंग कार्यक्रम ,कैम्प आयोजित किए हैं। जिनके आधार पर शोयैब का सिलेक्शन किया गया है। शोयैब पहले भी up t20 लीग में नोएडा किंग्स की और से अपना दम खम दिखा चुके है। और अब शोयैब को यूपी अंडर 23, CK नायडू की टीम में चुना गया है।

Mohammad Shoaib UP Under-23 Team: अंडर-19 और अंडर-23 भी खेल चुके मोहम्मद शोयैब

मोहम्मद शोयैब ने यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत, लगातार अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार किया और आखिरकार अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। मोहम्मद शोयैब UP के लिए अंडर-19 और अंडर-23 भी खेल चुके है।

ये भी पढ़ें – Jio Satellite Connectivity: जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग

इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच दानिश मिर्ज़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शुरुवात में शोएब ने क्रिकेट प्रशिक्षण md अनवर के साथ किया/ उसके बाद क्रिकेट की बारीकियां मिर्ज़ा दानिश आलम के साथ की। कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने शोयैब की तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया। उनकी कड़ी ट्रेनिंग और मार्गदर्शन ने शोयैब को इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। शोयैब 140 kmph से 145 kmph तक की स्पीड से गेंदबाज़ी करते है।

चयन के बाद शोयैब ने कहा,

“यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर है। मैं अपने माता-पिता, पिता (वाजिद हुसैन) माता (साहिबा) ,कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ,भाई (इंज़माम)और उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। अब मेरा लक्ष्य यूपी अंडर 23 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करना है। शोयैब ने बताया की की उनकी सफलता के पीछे उनके कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने अहम भूमिका निभाई है और कड़ी मेहनत की है। जिसके कारण आज वो इस मुकाम पर है।

कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने कहा,

“मोहम्मद शोयैब हमेशा से मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहा है। उसने अपनी सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह यूपी अंडर 23 टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा और भविष्य में भारतीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाएगा।”

Mohammad Shoaib UP Under-23 Team: मोहम्मद शोयैब का चयन क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा

इस ख़ुशी के अवसर पर मुरादाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिब मिस्टर विजय गुप्ता जी ,जॉइंट सेक्रेटरी नितिन गुप्ता जी, समाज सेवी प्रियांशु जोशी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए शोयैब को ढेरों बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मोहम्मद शोयैब का चयन न केवल उनके परिवार और कोच के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है। यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.