TB Elimination Campaign in Rampur: विकास भवन में ‘जोश’ टीम का शुभारंभ, टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति
TB Elimination Campaign in Rampur: राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए विकास भवन स्थित सभागार में ‘जोश’ टीम (ज्वाइंट स्क्वायड फॉर हेल्थ) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने की। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी पहल का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जोश टीम के माध्यम से जनपद के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए। टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, निःशुल्क जांच और निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण राशि का समय से भुगतान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें – Rampur News: अल्पसंख्यक आयोग सदस्य का गुरुद्वारा में स्वागत, मिलक खानम पुलिस ने चाकू के साथ आरोपी दबोचा
TB Elimination Campaign in Rampur: मुख्य विकास अधिकारी ने टीबी मुक्त जनपद दिलाई सामूहिक शपथ
उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतवीर सिंह ने बताया कि जोश टीम प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में माई भारत वालंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से ब्लॉक, वार्ड एवं ग्राम स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता और रोगियों की पहचान का कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं ग्राम प्रधानों को टीबी मुक्त जनपद के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। इस दौरान टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित की गई। कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. अजीज अंसारी, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. नितेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
