आज जय राजपूताना संघ की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती का भव्य समारोह सामुदायिक भवन सेक्टर-55 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूताना समाज के लोगों ने भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी मौजूद रहे। उनके साथ गगन सिसोदिया, केपी सिंह, हरिओम, सुरेश चौहान, शुभाष राठौर सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि “राजपूताना समाज में बहुत दम है, जो आज यहां देखने को मिला।” उन्होंने कहा कि राजपूत समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और आगे भी उसका सम्मान बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि “राजपूतों का दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा।” साथ ही उन्होंने समाज की एकजुटता और वीरता की सराहना करते हुए कहा कि राजपूत कुल में जन्म लेना गर्व की बात है, जिसे आज यहां मौजूद लोगों ने साबित किया है।
