पाकिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला, 23 लोगों की मौत

पाकिस्तान के Balochistan प्रांत के Quetta शहर में बड़ा आतंकी हमला सामने आया है। क्वेटा के चमन फाटक के पास Jafar Express को निशाना बनाकर संदिग्ध आत्मघाती हमला किया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि ट्रेन पटरी से उतर गई और आसपास की इमारतों के शीशे तथा कांच के पैनल टूट गए।

पुलिस के मुताबिक, इस विस्फोट में ट्रेन को गंभीर नुकसान पहुंचा है। वहीं रेलवे स्टेशन और चमन फाटक के आसपास खड़ी करीब 10 गाड़ियां भी धमाके की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। शुरुआती रिपोर्ट्स में 23 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए क्वेटा के सभी सरकारी अस्पतालों में हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। छुट्टी पर गए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को भी तत्काल ड्यूटी पर वापस बुलाया गया है ताकि घायलों का तेजी से इलाज किया जा सके।

सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को Quetta Railway Station पर ही रोक दिया है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रेन को निशाना बनाया गया, वह कैंट स्टेशन की ओर बढ़ रही थी।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर हमले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में धमाके के बाद ट्रेन और आसपास के इलाके में भारी तबाही दिखाई दे रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों की तलाश की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.