जनगणना टीम को घर लाने पर पड़ोसी ने मारी गोली, मुरादनगर में सनसनी

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पड़ोसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार आज दिनांक 23 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वीरेंद्र त्यागी, उम्र करीब 55 वर्ष, को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने आरोपी पड़ोसी रामपाल चौधरी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस बात से नाराज था कि वीरेंद्र त्यागी जनगणना कर्मियों को उसके घर लेकर आए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने गोली चला दी।
पुलिस द्वारा तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रकरण को लेकर एसीपी मोदीनगर/मसूरी ने भी वीडियो बाइट जारी कर जानकारी दी है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.