CNG के दाम में फिर बढ़ोतरी, 9 दिनों में दूसरी बार महंगी हुई गैस

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत में आम लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच लंबे समय तक चले तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर भारत में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

बीते 9 दिनों में दूसरी बार CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 15 मई को CNG के दाम में 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि शनिवार को फिर 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा कर दिया गया। राजधानी दिल्ली में अब CNG की नई कीमत 81.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

हरियाणा के शहरों में भी CNG के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। करनाल में CNG 81.42 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि पानीपत में इसकी कीमत 86.25 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। अंबाला में CNG 90.95 रुपये प्रति किलो और भिवानी में 87.10 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध है। वहीं चंडीगढ़ में इसकी कीमत 91 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।

उत्तर प्रदेश में भी लोगों को महंगी CNG का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा में CNG की कीमत 85.70 रुपये प्रति किलो हो गई है। लखनऊ में यह 95.75 रुपये प्रति किलो, अलीगढ़ में 91 रुपये, बुलंदशहर में 88.95 रुपये और प्रयागराज में 92.75 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिल रही है।

महाराष्ट्र में मुंबई में CNG 81 रुपये प्रति किलो है, जबकि नवी मुंबई में इसकी कीमत 96.95 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। पुणे में CNG 92.50 रुपये और नागपुर में 88.90 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो बेंगलुरु में CNG 90 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 91.50 रुपये, अमृतसर में 87.58 रुपये, पटना में 87.90 रुपये, रांची में 89.65 रुपये और कोलकाता में 93.50 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.