गाजियाबाद मोदीनगर निवाड़ी पतला के चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में फीस को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया बड़ा घोटाले का आरोप

गाजियाबाद के पतला क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में फीस वसूली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव के ग्रामीणों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन पर निर्धारित शुल्क से अधिक फीस लेने का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से छात्रों से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे अभिभावक परेशान हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक जब उन्होंने इस मामले में कॉलेज प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने फीस का स्पष्ट ब्यौरा नहीं दिया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती चली गई।
मामले को लेकर गांव में एक बड़ी पंचायत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और समाज के लोग शामिल हुए। पंचायत में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई और फीस वसूली की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से कॉलेज की फीस व्यवस्था और रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.