तमिलनाडु में थलपति विजय की एंट्री से बदला सियासी समीकरण, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Thalapathy Vijay की राजनीति में एंट्री अब सुपरहिट साबित होती दिख रही है। कांग्रेस के समर्थन के बाद अब विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK), Communist Party of India और Communist Party of India (Marxist) ने भी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को समर्थन देने पर सहमति जता दी है। तीनों दलों के पास 2-2 विधायक हैं, जिसके बाद TVK बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है।

समर्थन मिलने के बाद विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल R. N. Ravi से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन की मंजूरी दे दी है। अब शनिवार सुबह 11 बजे विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। TVK ने चुनाव में 108 सीटें जीती थीं। विजय ने पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली सीट से चुनाव लड़कर दोनों जगह जीत हासिल की, लेकिन नियमों के मुताबिक उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। ऐसे में TVK की प्रभावी संख्या 107 रह जाती है।

कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन से TVK का आंकड़ा 112 तक पहुंचा। इसके बाद VCK, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों के समर्थन से यह संख्या 118 के पार पहुंच गई और विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, समर्थन के बदले TVK अपनी कैबिनेट में सहयोगी दलों को भी जगह दे सकती है। VCK को एक मंत्री पद, जबकि CPI और CPI(M) को दो-दो मंत्री पद मिलने की चर्चा है। वहीं कांग्रेस को भी सरकार में बड़ा विभाग दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

तमिलनाडु की राजनीति में यह बदलाव बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए DMK को कड़ी टक्कर दी और सत्ता के बेहद करीब पहुंच गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.