लखीसराय(सरफराज आलम)जिले में 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी Shailendra Kumar लगातार समीक्षा बैठक कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने शिविरों के सफल संचालन के लिए प्रचार-प्रसार, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, शिकायत काउंटर की स्थापना, पंजी संधारण एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर स्थलों का नियमित निरीक्षण कर सभी तैयारियां समय पर पूरी कराई जाएं।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शिविर स्थलों का निरीक्षण करेंगे और चेकलिस्ट के अनुरूप प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। पंचायत स्तर पर भी कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्राप्त आवेदनों का पंजी संधारण कर उनके निष्पादन की रिपोर्ट देने को कहा गया है।
बैठक में “संवाद”, “समाधान”, सीएम डैशबोर्ड और “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर भी जोर दिया गया। डीएम ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत सरकार भवनों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।डीएम ने कहा कि सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही जगह उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया गया है।इधर, प्रखंड स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर शिविर का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और पंचायतवार चिन्हित स्थलों पर बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
