पूरे भारत में मीडिया कर्मियों को फैमिली कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली पहली संस्था बनी एमडब्ल्यूबी

ऐलनाबाद,07 मई (एम पी भार्गव ) मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) रजिस्टर्ड संस्था देशभर के मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध करवाने वाली पहली संस्था बनने जा रही है। पत्रकारों के कल्याण को समर्पित इस महत्वाकांक्षी योजना को युद्ध स्तर पर लागू किया जा रहा है और आगामी दिनों में इसके भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह पहल मीडिया जगत के लिए ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि वर्ष 2025-26 में पत्रकार साथियों और उनके परिवारों के लिए फैमिली कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना लागू की जा रही है। इसके साथ ही पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस एवं एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन ने पत्रकारों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सराहनीय कदम उठाया है। हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के सैकड़ों पत्रकारों को 10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी मिलेगी, जो किसी भी असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करेगी। वहीं 10 लाख रुपये की एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी दुर्घटना की स्थिति में पत्रकार और उनके परिवार को मजबूत सुरक्षा कवच उपलब्ध करवाएगी।
धरणी ने कहा कि पत्रकारिता आज अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा पेशा बन चुकी है। पत्रकारों को कई बार दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर कार्य करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा बेहद आवश्यक हो जाती है। एमडब्ल्यूबी पिछले पांच वर्षों से लगातार पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए निःशुल्क बीमा योजनाएं लागू कर रहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में एमडब्ल्यूबी ऐसा एकमात्र संगठन बनकर उभरा है, जो पत्रकारों से बिना कोई शुल्क लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा, टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस जैसी योजनाएं उपलब्ध करवा रहा है। संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों की आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा कवच को मजबूत करना भी है।
पत्रकारों व उनके परिवारों को लगातार आर्थिक सहायता
चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि मीडिया कर्मियों या उनके परिवार के किसी सदस्य के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने, अस्पताल में उपचाराधीन रहने अथवा किसी वित्तीय संकट की स्थिति में भी एमडब्ल्यूबी लगातार सहायता प्रदान कर रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.