उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड Ganga Expressway का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे सदियों से Ganga River उत्तर प्रदेश और देश की जीवनरेखा रही है, उसी तरह यह एक्सप्रेसवे आधुनिक विकास की नई जीवनरेखा बनेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे न केवल यूपी के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ेगा, बल्कि एनसीआर की असीम संभावनाओं को भी करीब लाएगा। उन्होंने इसे “नए अवसरों, नए सपनों और नई संभावनाओं का द्वार” बताया।
पीएम मोदी ने बताया कि करीब 600 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए 12 जिलों के करोड़ों लोगों को सीधे लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को अपनी फसल बड़े बाजारों तक जल्दी पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में उद्घाटन किए गए Delhi-Dehradun Expressway का जिक्र करते हुए कहा कि देश में तेजी से बन रहे एक्सप्रेसवे विकसित भारत की दिशा तय कर रहे हैं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
Speaking at the inauguration of the Ganga Expressway in Hardoi. This transformative infrastructure project will boost connectivity and drive progress across Uttar Pradesh. https://t.co/UoFCdwSRmO
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2026
उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे फार्मा, टेक्सटाइल, हैंडलूम, लेदर और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि जो राज्य कभी पिछड़ा माना जाता था, वह अब 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि यूपी आज देश के मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा योगदान दे रहा है और नई तकनीकों जैसे सेमीकंडक्टर और एआई के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और अब यूपी देश के लिए एक उदाहरण बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि गंगा एक्सप्रेसवे से मिलने वाले अवसरों का लाभ प्रदेश के लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा से जरूर उठाएंगे।
by Snigdha Srivastava
