ऐलनाबाद 29 अप्रैल (भार्गव) शहर के उधम सिंह चौक बाईपास पर आज अचानक एक ट्रक में आग लग गई जिससे ट्रक ड्राइवर ने मौके पर ट्रक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई , ट्रक हनुमानगढ़ से हरिद्वार सरसों का तेल लेकर जा रहा था प्लास्टिक के बोतलों में तेल भरा हुआ था जो की पूरी तरह खाक बन चुका था, मौके पर शहर ऐलनाबाद से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंच गई.
