बीआरसी परिसर में श्रद्धांजलि सभा, शिक्षिका को दी भावभीनी विदाई
घोरावल(सोनभद्र)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बीआरसी घोरावल में एक दर्दनाक दुर्घटना में कांशीराम कम्पोजिट विद्यालय की दिवंगत शिक्षिका स्व. नीलम गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर गहरा शोक व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने भावुक मन से उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नीलम गिरी बेहद सहृदय, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की शिक्षिका थीं, उनका और उनके पति का असमय निधन शिक्षा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह पटेल ने भी श्रद्धांजलि देते हुए इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि इस घटना ने एक परिवार से उसका महत्वपूर्ण सदस्य छीन लिया है।
जिला महामंत्री इन्दूप्रकाश सिंह ने माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। जिला मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने भावुक शब्दों में कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि मैडम अब हमारे बीच नहीं रहीं। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दुबे, दिवाकर तिवारी, संजय कुमार मौर्य, प्रदीप सिंह, नर्वदेश्वर पाठक, लायक सिंह, संतोष कुमार सिंह, अमृता सिंह, कौसर जहा सिद्दीकी समेत एआरपी गण मयंक दुबे, धनंजय द्विवेदी, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, अवधेश कुमार, मु. कलीम, हिमांशु, सुनील मौर्य और समस्त कार्यालय स्टाफ सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
