कचरे के ढेर में मिली लखीसराय की ‘परी’ को मिला नया परिवार, 9 माह की बच्ची को ओडिशा के दंपति ने लिया गोद
जन्म लेते ही माँ बाप ने फेंक दिया था कचरे के ढेर में,जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से नन्ही परी को मिला नया परिवार
लखीसराय(सरफराज आलम)जिले की 9 माह की मासूम ‘परी’ को आखिरकार नया परिवार मिल गया। ओडिशा के कालाहांडी जिले के एक दंपति ने उसे विधिवत गोद ले लिया।
यह पूरी प्रक्रिया जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक बंदना पांडेय के सहयोग से पूरी की गई।
गौरतलब है कि परी लखीसराय के नया बाजार स्थित गोपाल भंडार गली में कचरे के ढेर के पास झाड़ियों में एक झोले में परित्यक्त अवस्था में मिली थी। उसे जन्म लेते ही उसके माँ बाप ने कचरे के ढेर में फेंक दिया था। कुल मिलाकर जिला बाल संरक्षण इकाई,लखीसराय के सहयोग से नन्ही परी को नया परिवार मिल गया है।
गोद लेने वाले दंपति भारतीय स्टेट बैंक, नवी मुंबई में उच्च अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को दंपति के सुपुर्द किया।
