सभी लंबित जनशिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: एडीसी अर्पित संगल

- अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

ऐलनाबाद,सिरसा, 28 अप्रैल(एम पी भार्गव): अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। सोमवार को सिरसा में आयोजित समाधान शिविर में कुल 13 शिकायतें आई।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और तय समय सीमा के भीतर उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई लापरवाही मिलती है तो संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत ज्यादा दिन तक लंबित न रहे। शिकायतों का यथासंभव उचित निपटारा किया जाए, क्योंकि मुख्यालय स्तर पर भी सभी शिकायतों की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाती है। इसके अलावा अधिकारी नियमित रूप से सीएम विंडो, एसएमजीटी, जनसंवाद व समाधान शिविर के पोर्टल को चेक करें तथा यथाशीघ्र शिकायतों का निपटारा करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.