सपा-कांग्रेस ने महिलाओं के मुद्दों को हमेशा नजरअंदाज किया :- सरिता वार्ष्णेय
महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही कांग्रेस-सपा: दीपमाला गोयल
बिसौली/वजीरगंज/उझानी/बदायूँ :- महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत दमयंती राज महाविद्यालय बिसौली, बांके बिहारी कॉलेज, उझानी एवं जे.जे. ज्ञान डिग्री कॉलेज, वजीरगंज, और बीआईएमटी कॉलेज, बदायूँ में आयोजित कार्यक्रमों में दमयंती राज महाविद्यालय, बिसौली में कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय एवं पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने छात्राओं को संबोधित किया। वहीं बांके बिहारी कॉलेज, उझानी तथा वजीरगंज स्थित जे.जे. ज्ञान डिग्री कॉलेज और बीआईएमटी कॉलेज बदायूँ के कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने महिलाओं एवं छात्राओं को संबोधित किया।
जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने कहा आज का विषय केवल राजनीति नहीं, बल्कि आपके सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रयास एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब यह अवसर आया तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने सकारात्मक सहयोग के बजाय विरोध और भ्रम फैलाने का काम किया। आगे कहा आप सभी को जागरूक रहना है, और समझना है, कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में बराबरी दिलाने के प्रयासों को कैसे रोका गया। आप देश का भविष्य हैं, इसलिए अपने अधिकारों को पहचानें और समाज में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करें।
पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और यह सरकार की योजनाओं का परिणाम है, चाहे उज्ज्वला योजना हो, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ या मिशन शक्ति। इन योजनाओं ने महिलाओं को आत्मविश्वास और सम्मान दिया है। आगे कहा लेकिन यह भी सच है कि कांग्रेस और सपा ने महिलाओं के मुद्दों को गंभीरता से लेने के बजाय कई बार भ्रम फैलाने का प्रयास किया। ऐसे में आप सभी छात्राओं को जागरूक होकर शिक्षा और आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़ना है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, सविता शर्मा, ममता वर्मा, रुचि गुप्ता, डॉ सलवा यादव, डॉ शरद अरोरा, दीप्ति सक्सेना, शोभा गुप्ता, सारिका रानी, भव्य शर्मा, प्रगति नागेंद्र, नेहा कश्यप आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।
