बल्लभगढ़। हरियाणा के डीजीपी जेल आलोक मित्तल ने कहा है कि रक्तदान करना बहुत ही पुण्य कार्य है। उन्होंने प्रदेश की जनता से यह आह्वान भी किया कि वह श्रमदान भी करने में आगे बढ़ने का प्रयास करें। साल में एक बार या महीने में एक बार कम से कम दो घंटे हर श्रमदान करें।
श्री मित्तल आज बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन, रोटरी क्लब तथा मार्गदर्शन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में दिल्ली इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर आदित्य प्रकाश भारद्वाज, फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पलवल की डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, पर्यावरण आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी, समाजसेवी केशव भाटी, उद्योगपति हेमंत शर्मा, महावीर तंवर, योगेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सरपंच गजेंद्र रावत, सीए तरुण गुप्ता बतौर अतिथि मौजूद रहे।
इस मौके पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा पत्रकार कलम चलाने के अलावा बहुत सामाजिक कार्य भी करते हैं और आज का यह शिविर इसका एक उदाहरण है। दिल्ली इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर आदित्य प्रकाश भारद्वाज ने कहा अगर समय रहते हम अपने स्वास्थ्य जांच करवाते रहेंगे तो बाद में कोई भी बीमारी ऐसी नहीं होगी जिसका इलाज करवाना बहुत ज्यादा भारी हो।
पलवल की डीडीपीओ उपमा अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना बहुत ही सामाजिक और पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर खराब हो जाए तो कुछ भी नहीं बचता इंसान के पास। पत्रकार एसोसिएशन के महासचिव वेद वशिष्ठ ने बताया कि आज के इस शिविर में 100 लोगों ने रक्तदान, ₹150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच, 7 महिलाओं ने स्तन कैंसर जांच, 50 लोगों ने टीबी जांच तथा 98 लोगों ने आंखों की जांच करवाई। वशिष्ठ ने बताया कि स्वास्थ्य जांच सूरज प्रकाश आरोग्य अस्पताल के द्वारा की गई।
इस अवसर पर शिक्षाविद दीपक यादव, मुकेश डागर, भगवान दास गोयल, उद्योगपति विनोद बंसल, भारत विकास परिषद से राजकुमार अग्रवाल, रोटेरियन एचएल भूटानी, मौजूद थे।
