Industry And Trade Association Meeting: नए सदस्यों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

रामपुर में पश्चिमी यूपी उद्योग व्यापार मंडल की बैठक, नए पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Industry And Trade Association Meeting In Rampur: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, की मासिक बैठक गंगा मंडप, सिविल लाइंस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सरिता बिश्नोई, क्षेत्रीय मंत्री मनु सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीना अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीलम सिंगल, जिला संगठन मंत्री लता रानी अग्रवाल, जिला मंत्री विजय रस्तोगी, नगर संगठन मंत्री अंकुर राठौर तथा नगर महामंत्री ताहिरा शामिल रहीं।

Haryana Journalists Demands:  सीएम नायब सिंह सैनी से मिला CHJU प्रतिनिधिमंडल, कैशलेस कार्ड और पेंशन बढ़ाने की मांग

Industry And Trade Association Meeting: व्यापक सदस्यता अभियान आवश्यक 

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सरिता बिश्नोई ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

 rampur-Industry-Trade-Association-Meeting-Rampur

वहीं क्षेत्रीय मंत्री मनु सक्सेना ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक व्यापारियों एवं नए लोगों को संगठन से जोड़कर संगठन की ताकत बढ़ाई जाएगी।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

Industry And Trade Association Meeting: एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प  

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, जिला अध्यक्ष महिला नेहा रस्तोगी, जिला अध्यक्ष युवा अखिल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, जिला महामंत्री हरिओम जोशी, नगर अध्यक्ष जोगा सिंह संधू, नगर अध्यक्ष युवा आशीष सक्सेना, सरोज भाटिया, अंकुर राठौर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.