Adulterated Sweets: जिला सिरसा में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की मांग तेज सिरसा में 400 किलो नकली मिठाई बरामद

Adulterated Sweets In Sirsa (डॉ. एम.पी. भार्गव, विशेष संवाददाता): त्योहारी सीजन के चलते जिला सिरसा में मिलावटी मिठाई, नकली पनीर, खोया और दूध का व्यापार जोरों पर है। लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है और प्रशासन से सघन जांच की मांग तेज हो गई है।

ताजा मामला सिरसा के नटार रोड स्थित ग्रेवाल बस्ती का है। गुप्त सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग के डेजिग्नेटेड ऑफिसर डॉ. गौरव छाबड़ा की टीम ने छापा मारा। मौके पर बिना लाइसेंस और गंदगी के बीच मिठाई बनाने का कारोबार चल रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि पुरानी व खराब बर्फी को पीसकर दोबारा नई मिठाई बनाई जा रही थी।

भाखरी में कचरा जमा नहीं होगा, पूरी प्रोसेसिंग; न आसपास के लोगों को होगी कोई समस्या- सीएम नायाब

Adulterated Sweets: नमूने जांच के लिए भेजे

विभाग के अनुसार मौके से सूजी, स्किम्ड मिल्क पाउडर, चीनी, ग्लूकोज सिरप, वनस्पति घी और रिफाइंड तेल का जखीरा भी मिला। तैयार मिठाई स्थानीय किराना दुकानों पर सप्लाई की जा रही थी। विभाग ने लगभग 400 किलो संदिग्ध मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई और नमूने जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई जारी है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि केवल एक जगह नहीं, बल्कि ऐलनाबाद, रानियां, मंडी डबवाली और कालांवाली की बड़ी मिठाई दुकानों, गोदामों और सप्लाई चेन की भी गहराई से जांच हो, ताकि त्योहार पर आम आदमी को शुद्ध सामान मिल सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.