फरीदाबाद के जयवर्धन गर्ग ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 95 फीसदी अंक हासिल करके फरीदाबाद का नाम रोशन किया

  • विनोद मित्तल

फरीदाबाद। फरीदाबाद के जयवर्धन गर्ग ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 95 फीसदी अंक हासिल करके फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने जयवर्धन के इस सराहनीय कार्य के लिए उसे जल्द ही सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
सेक्टर 81 स्थित डीपीएस स्कूल में पढ़ने वाला दसवीं कक्षा का जयवर्धन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। फरीदाबाद में जयवर्धन जैसे बहुत कम छात्र हैं जो इस बुलंदी तक पहुंचे हैं। जयवर्धन के पिता फरीदाबाद के समाजसेवी पंकज गर्ग और माता नेहा गर्ग ने इस उपलब्धि के लिए अपने बेटे की सराहना की। जयवर्धन के दादा यादराम गर्ग और दादी ने भी उसे मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। वही अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वैश्य अग्रवाल समाज के प्रधान भगवान दास गोयल, अग्रवाल समिति के प्रधान जितेंद्र सिंगला और समाज के अन्य लोगों ने जयवर्धन का आगामी कार्यक्रम में सम्मान करने की घोषणा की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.