पोहडका में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर होगा भव्य समारोह

ऐलनाबाद, 11 अप्रैल( एम पी भार्गव ): संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर 13 अप्रैल सोमवार को उप मंडल ऐलनाबाद के गांव पोहड़का में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे डॉ. अंबेडकर भवन, सरकारी स्कूल के सामने आयोजित होगा। आयोजन समिति के अनुसार, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऐलनाबाद विधायक भगत सिंह बेनीवाल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत पोहड़का सुमन सहारण करेंगी। समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें वरिष्ठ समाजसेवी, अधिवक्ता, पंचायत प्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं। उक्त जानकारी बंसी ब्यावत ने देते हुए बताया कि डा. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.