घोरावल में खेत से मिले शव की पहचान हो चुकी है, फॉरेंसिक जांच जारी- एसडीएम राहुल पांडेय का बयान

घोरावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस संबंध में घोरावल के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 8 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 11 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंकरा में श्रीकांत दुबे के खेत में एक शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी राम नरेश बैसवार (उम्र लगभग 43 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय लाले बैसवार के रूप में की गई है।

एसडीएम ने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। वहीं, परिजनों द्वारा जिन व्यक्तियों पर संदेह जताया गया है, उनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.