मोदीनगर साइबर सेल भोजपुर की बड़ी सफलता, ठगी के 31,488 रुपये पीड़ित को लौटाए

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में साइबर सेल ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की रकम वापस कराई है। 08 अप्रैल 2026 को साइबर सेल टीम ने तुषार विश्वकर्मा निवासी भोजपुर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। पीड़ित ने NCRP पोर्टल के माध्यम से 31,488 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रकम को होल्ड कराया और संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद पूरी धनराशि सुरक्षित वापस कर दी गई। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना भोजपुर पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया।
साइबर सेल की इस कार्रवाई से आमजन में भरोसा बढ़ा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.