बैसाखी पर 409 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने का मिला वीजा, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने बांटे पासपोर्ट

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और सरदार परमजीत सिंह चंडोक की ओर से खालसा साजना दिवस बैसाखी पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को वीजा लगवाकर पासपोर्ट वितरित किए गए।

सरदार परमजीत सिंह चंडोक ने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने 451 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए पाकिस्तान एंबेसी को भेजे थे मगर उनमें से 409 श्रद्धालुओं को वीजा दिए गए।

जिनको वीजा नहीं मिला उनमें या तो वह श्रद्धालु थे, जिनके नाम के साथ सिंह या कौर नहीं था या फिर सहजधारी परिवार थे। सरदार परमजीत सिंह चंडोक ने बताया कि 10 से 19 तारीख तक का वीजा दिया गया है इसलिए सभी श्रद्धालु 10 तारीख को सुबह बार्डर पार कर के पाकिस्तान प्रवेश करेंगे और पंजा साहिब गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.