सादगी और संस्कार की मिसाल बनी शादी, दूल्हा पक्ष ने लिया सिर्फ 1रुपया और नारियल

ऐलनाबाद, 2अप्रैल( भार्गव ): ऐलनाबाद क्षेत्र के काशी राम का बास गांव में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां रणवीर स्वामी की पुत्रियां ममता व पूजा का विवाह 26 मार्च 2026 को रामलाल जी स्वामी सांवर व मोहनलाल जी स्वामी रतनगढ़ के सुपुत्रों के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
इस विवाह समारोह की खास बात यह रही कि दूल्हा पक्ष ने कन्या पक्ष द्वारा दिए गए दान-दहेज में से कुछ भी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने केवल 1रुपया और एक नारियल लेकर समाज के सामने सादगी और संस्कार की एक शानदार मिसाल पेश की।
आज के दौर में जहां दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां समाज को प्रभावित कर रही हैं, वहीं इस तरह के कदम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।
यह विवाह न सिर्फ दो परिवारों का मिलन बना, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का कार्य भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.