- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
कोन (सोनभद्र)। ब्लॉक कोन के प्राथमिक विद्यालय कोन में सोमवार को परीक्षाफल वितरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वजीत कुमार (खंड शिक्षा अधिकारी) उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित किए गए और उन्हें कॉपी, पेन, लंच बॉक्स व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शैक्षिक उपलब्धियों में कक्षा 5 की छात्रा अकांछि ने प्रथम, आयुष कुशवाहा ने द्वितीय और यश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष रितेश कुमार जायसवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर शिक्षकगण और अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया तथा सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
