रामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अपडेट, रामपुर। जनपद में आयोजित पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी की।

जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा चार पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, जो शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुई।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर परीक्षा केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा पूरे परीक्षा केंद्रों पर ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी को रोका जा सके।

कड़ी सुरक्षा और पुलिस की सतर्क निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। प्रशासन ने आगामी पालियों की परीक्षा भी इसी तरह व्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.