रामपुर में आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर के केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम शादी नगर में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में सिख समुदाय के एक व्यक्ति की पगड़ी उतारकर उसके बालों के जोड़े को पकड़कर सार्वजनिक रूप से पिटाई करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सिख समाज में भारी रोष देखने को मिल रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने घटना की कड़ी निंदा की है और पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की बात कही है।

वहीं वीडियो में दिखाई दे रहे दूसरे पक्ष का आरोप है कि संबंधित सरदार व्यक्ति तलवार लेकर उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.