भीम सेना का द्वितीय स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय महिला अधिवेशन भव्य रूप से संपन्न

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर।जनपद मिर्जापुर के थाना विंध्याचल अंतर्गत ग्राम बिहशड़ा में डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति “भीम सेना” के तत्वावधान में द्वितीय स्थापना दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला अधिवेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, कौशांबी, प्रतापगढ़ सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भीम सैनिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भीमराव गौतम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के महान चिंतक, संविधान निर्माता और दबे-कुचले, पीड़ित एवं वंचित समुदाय के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज से छुआछूत और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल देश को संविधान दिया बल्कि सामाजिक असमानता और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज भी उठाई।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक थे। महिलाओं को मताधिकार दिलाने और उनके अधिकारों को सुरक्षित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एडवोकेट भीमराव गौतम ने कहा कि भीम सेना हर गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचित समुदाय के साथ खड़ी है। यदि किसी के साथ शोषण या संवैधानिक अधिकारों का हनन होता है तो संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष एवं विधिक सलाहकार अधिवक्ता हाईकोर्ट प्रदीप मौर्य ने कहा कि भीम सेना एक सामाजिक संगठन है, जो हर वर्ग के दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज संगठित रहेगा तभी वह अपने अधिकारों की रक्षा कर पाएगा।

इस दौरान जितेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश (प्रशासनिक अधिकारी) और भगौती प्रसाद (बीएल कॉलेज के प्रवक्ता) ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि भीम सेना समाज के गरीब, पीड़ित और वंचित वर्गों को साथ लेकर चल रही है और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। मनोज कुमार सरोज ने भी कहा कि संगठन समाज के अधिकारों को लेकर निरंतर जनआंदोलन चला रहा है और महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे आना होगा।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राजकरन बिंद (पूर्व प्रधान) तथा प्रदेश अध्यक्ष संरक्षक लालबहादुर शास्त्री ने सभा का समापन करते हुए सभी जाति वर्ग के लोगों से भीम सेना से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार गौतम ने किया।

इस अवसर पर संत रविदासिया, उमाशंकर कोल, विजय कुमार प्रजापति, अशोक कुमार गौतम, श्रवण बिंद, आजाद राही, लल्लन लहरी, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, राघवेंद्र प्रताप, अखिलेश बिंद, कमलावती देवी, पार्वती बौद्ध, अंगुरा देवी, भोलेनाथ, श्याम कुमार, प्रीतेश कुमार, रोहित कुमार गौतम, अमरजीत गौतम, अभिषेक कुमार गौतम, रामसागर गुप्ता, संजीव प्रजापति, सूबेदार प्रजापति, हरिदास, अरुण कुमार, महेश कुमार, राजनारायण, अनीता देवी, नीता राज, कल्पना, सुनील कुमार गौतम, सुभाष चंद्र, आत्मा राम, प्रदीप कुमार, शुभम सरोज, जयशंकर, बृजमोहन कुशवाहा, रमाकांत पासी, अजीत पटेल, अब्दुल कादिर, रामदास गुप्ता, दिलीप पटेल, योगेंद्र कुमार, विजय निर्मल, सुनील सरोज, आनंद राय सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.