अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में गरिमामय कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया सम्मानित

Badaun। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी अध्यक्षा Renu Singh के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर वामा सारथी उपाध्यक्ष Urvashi Dwivedi (पत्नी Vijayendra Dwivedi, अपर पुलिस अधीक्षक नगर) ने पुलिस परिवार की महिलाओं और बेटियों को उनके प्रेरणादायी कार्यों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई और शासन द्वारा चलाए जा रहे Mission Shakti 5.0 अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, महिला आरक्षी नीलम, वामा सारथी की सदस्याएं तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.