मोदीनगर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई।

गाजियाबाद :मोदीनगर तहसील प्रशासन ने ग्राम काजमपुर में एसडीएम मोदीनगर, नायब तहसीलदार और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मिट्टी से भरे पांच डंपर खड़े मिले। टीम ने तत्काल सभी डंपरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बिना वैध अनुमति के मिट्टी खनन और परिवहन की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर यह छापा मारा गया। संबंधित वाहन चालकों और खनन से जुड़े लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.