समाहरणालय परिसर,लखीसराय में होली मिलन समारोह,डीएम ने अधिकारियों व कर्मियों के साथ खेली होली

शांतिपूर्ण व पर्यावरण अनुकूल पर्व मनाने की अपील

लखीसराय(सरफराज आलम) समाहरणालय परिसर में शनिवार को होली के पावन अवसर पर स्नेहिल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं।

इस दौरान अधिकारियों ने आपसी समन्वय व सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पारंपरिक होली गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

समारोह में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकूल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पाण्डेय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन व जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार सहित समाहरणालय के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.