Rudayan कांड पर कड़ी कार्रवाई की मांग, आरोपियों पर एनएसए लगाने की उठी आवाज

प्रेस विज्ञप्ति;रुदायन कांड को लेकर पूर्व मंत्री Abid Raza ने Uttar Pradesh Police के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, Badaun को पत्र लिखकर आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने की मांग की है।

उन्होंने प्रेस के माध्यम से बताया कि रुदायन में घटी घटना बेहद अफसोसजनक और इंसानियत को कलंकित करने वाली है। उनके अनुसार यह सिर्फ मारपीट का मामला नहीं, बल्कि पूरे इलाके को नफरत की आग में झोंकने की साजिश थी। आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी किया, जिससे प्रतीत होता है कि उन्हें अपने कृत्य पर शर्मिंदगी के बजाय गर्व है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आरोपियों पर एनएसए लगाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

उन्होंने कहा कि बदायूँ जिले के हिंदू और मुसलमान दोनों ही बेहद समझदार हैं। सेकुलर हिंदू समाज ने भी इस घटना की घोर निंदा की है, जिससे नफरत फैलाने की कोशिश करने वाले तत्व अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

उन्होंने सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों, विशेषकर भाजपा नेताओं से इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि जब यह मामला प्रदेशभर की मीडिया में सुर्खियों में है, तब जिले के जनप्रतिनिधियों की खामोशी सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि सत्ता या विपक्ष राजनीति का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इंसानियत और मानवता के सवाल पर सभी को एकमत होना चाहिए। “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देने वाले नेताओं को इस घटना पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में कभी शंकराचार्य जी के साथियों का अपमान, कभी टोपी-दाढ़ी देखकर मारपीट, तो कभी ईसाई समुदाय के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने ऐसे हालात के लिए कुर्बानी दी थी?

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि रुदायन घटना के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए एनएसए लगाया जाए, क्योंकि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश थी।

अंत में उन्होंने जिले के सेकुलर हिंदू और मुसलमान समाज का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संयम और समझदारी का परिचय देते हुए नफरत फैलाने की कोशिशों को नाकाम किया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.