Rampur : सद्भावना मंडप पंवडिया में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय के उद्देश्य से District Legal Services Authority Rampur के तत्वावधान में सद्भावना मंडप पंवडिया, रामपुर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश, रामपुर (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति केंद्र, विशेष महिला सुरक्षा, लोक अदालत, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला कारागार से संबंधित विधिक जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही चयनित पात्र लाभार्थियों को उनकी सामग्री वितरित की गई।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त की।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.