बाराबंकी जिला आबकारी विभाग ने 12 स्थानों पर छापे मारते हुए लगभग 35 लीटर कच्ची शराब बरामद किया

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में लगातार चलाया जाए अभियान के अंतर्गत अवैध शराब पर बड़ी करवाई करते हुए बाराबंकी जिला आबकारी विभाग ने ग्राम पजावां, धनई का पुरवा नैपुरा बाजपुरा थाना असन्द्रा में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 हैदरगढ़ राजेश कुमार तिवारी,क्षेत्र -2 रामसनेहीघाट लक्ष्मीचंद्र पाल व क्षेत्र -6 रामनगर उमा शंकर चौधरी मय अधीनस्थ स्टाफ द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान 12 स्थानों पर छापे मारते हुए लगभग 35 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया तथा लगभग 450 किग्रा महुवा लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 2 अभियोग पंजीकृत करते हुये 4 अभियुक्तो को जेल भेजा गया। दबिश के दौरान उक्त ग्राम के ग्रामवासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया एवं आस पास अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन की गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की भी अपील की गयी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.