बल्लभगढ़ में अवैध कॉलोनी पर चौथे दिन भी चला डीटीपी इंफोर्समेंट का बुलडोजर, 10 एकड़ में की गई तोड़फोड़
- रिपोर्ट: नीरज मित्तल
बल्लभगढ़। डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित झाड़सैतली गांव में लगातार चौथे दिन भी अपनी तोड़फोड़ कार्रवाई जारी रखी। डीटीपी इंफोर्समेंट के अधिकारी यजन चौधरी फरीदाबाद में बिना मंजूरी कॉलोनी काटने वाले बिल्डरों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं।
यजन चौधरी ने अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आए, तो तोड़फोड़ के साथ-साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि झाड़सैतली गांव के पास बिल्डर करीब 10 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। बिल्डर द्वारा प्लाटिंग की अनुमति उनके विभाग से नहीं ली गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की ओर से पहले ही प्लाटिंग न करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद बिल्डर नहीं माने, जिसके चलते प्रशासन को मजबूरन तोड़फोड़ की कार्रवाई करनी पड़ी।
डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने कार्रवाई के दौरान मौके पर 40 डीपीसी, चार बाउंड्री वॉल तथा 12 अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
khabre junction
