-प्राचीन श्री श्याम मंदिर ऐलनाबाद में 52वां विशाल वार्षिक महोत्सव श्रद्धा व भक्ति भाव से प्रारंभ, श्याम मय हुआ ऐलनाबाद

ऐलनाबाद, 10 फरवरी ( डॉ एम पी भार्गव ): शहर में स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम बाबा खाटू वाले का 52वां विशाल वार्षिक महोत्सव धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में शुरू हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस 9 फरवरी को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ श्री श्याम हवेली का लोकार्पण किया गया।
शाम को आयोजित विशाल संकीर्तन में जयपुर से पधारी प्रसिद्ध गायिका तृप्ति लढा ने बाबा श्याम के मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने “हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे”, “खाटू वाले श्याम तेरी महिमा न्यारी है”, “श्याम तेरी जय-जयकार, तू लखदातार” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

महोत्सव के दूसरे दिन टिब्बी अड्डा बाबा रामदेव मंदिर से नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए तथा पुरुषों व बच्चों ने बाबा श्याम की ध्वजाएं उठाकर नगर भ्रमण किया। साथ ही बाबा श्याम की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दूर-दराज से आए भक्तों ने कार्यक्रमों में भाग लेकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी ट्रस्ट के प्रधान रतनलाल गिदड़ा, उप प्रधान पवन कुमार कानसरिया तथा श्री श्याम कला मंडल के प्रधान मांगीलाल गिदड़ा ने की।कमेटी ट्रस्ट प्रधान रतनलाल गिदड़ा ने बताया कि यह महोत्सव पिछले 52 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। उप प्रधान पवन कुमार कानसरिया व कला मंडल प्रधान मांगीलाल गिदड़ा ने जानकारी दी कि आगामी दिवस प्राचीन श्री श्याम मंदिर में अखंड ज्योति पाठ संपन्न होगा तथा आगे विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.